फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Crime News of Ludhiana loot from auto driver

लुधियाना में बेखौफ बदमाश: ऑटो चालक से 11 हजार लूटे, साहनेवाल में ड्राइवर को अगवा कर स्क्रैप से लदा ट्रक छीना

Fri, 13 Feb 2026 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 01:34 PM IST
सार

लुधियाना में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के बावजूद अपराधियों के हाैसले बुलंद हैं। महानगर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Crime News of Ludhiana loot from auto driver
police crime - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ बदमाशों ने राहों रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर लौट रहे एक ऑटो चालक को अपना निशाना बनाया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित इकलाक अहमद ने बताया कि वह अपने ऑटो पर गैस सिलेंडरों की डिलीवरी का काम करता है। 8 फरवरी की सुबह वह डिलीवरी देकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गुरु विहार, राहों रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने जबरन ऑटो रुकवाया और नीचे उतरते ही उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी जेब में रखी 11 हजार रुपये की नकदी निकाल ली, जो उसने गैस सिलेंडर की डिलीवरी से एकत्रित की थी। 
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के अधिकारियों ने बताया कि इकलाक अहमद के बयानों पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक का नंबर और आरोपियों के हुलिए की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहनेवाल में स्क्रैप से लदा ट्रक लूटा

हथियारबंद बदमाशों ने साहनेवाल इलाके में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार बेखौफ लुटेरों ने एक ट्रक ड्राइवर को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर स्क्रैप से लदी गाड़ी लेकर फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ड्राइवर जसवंत सिंह 12 फरवरी की रात मंडी गोबिंदगढ़ स्थित जेपीजे स्टील एलएलपी से ट्रक में स्क्रैप लोड कर लुधियाना के कंगनवाल रोड स्थित वरियाम स्टील कास्टिंग की ओर जा रहा था। जब वह साहनेवाल के पास वाहेगुरु ढाबा की सर्विस लेन पर खाना खाकर अपनी गाड़ी में सवार हुआ, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाते ही जसवंत सिंह पर हमला बोल दिया और उसे लहूलुहान करने के बाद जबरन गाड़ी के भीतर ही बंधक बना लिया। 

लुटेरे उसे अगवा कर काफी दूर एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और माल समेत ट्रक लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने किसी तरह अपने मालिक को इस लूट की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

राहगीरों से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। 

आरोपियों से चोरी के दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला है। इस मामले में थाना डाबा पुलिस ने ग्यासपुरा के गुरमीत नगर निवासी विनोद कुमार, ग्यासपुरा की सरपंच कालोनी निवासी गोल्डी और गांव जसपाल बांगड़ स्थित गरीब नगरी निवासी चंदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ मेंजुटी है।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ 12 फरवरी को गश्त के दौरान ढाबा लोहारा रोड स्थित जैन ठेके के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से खास सूचना मिली कि विनोद कुमार, गोल्डी और चंदन कुमार नाम के तीन युवक, जो मोटरसाइकिल चोरी और लूटपाट के आदी हैं, चोरी की बाइक पर सवार होकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने लोहारा पुल के पास सिमरन पैलेस की ओर से आ रहे बिना नंबर वाले स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

ढंडारी खुर्द स्थित शमशान घाट के पास एक युवक को दातर दिखाकर डराने और उससे नकदी व मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी खुर्द के रहने वाले शिवम कुमार की शिकायत पर जोरा सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को जब वह अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने अपनी कमर से दातर निकालकर युवक को डराया-धमकाया और जबरन उससे दो हजार रुपये और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया दातर बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अन्य किन वारदातों को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed