सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dispute over not answering phone Girlfriend stabs boyfriend in ludhiana

फोन न उठाने की बहस हुई खूनी: प्रेमिका ने पीजी में आए प्रेमी को मारा चाकू, चार माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 16 Jun 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मनप्रीत सिंह अपनी प्रेमिका खुशी से मिलने उसके पीजी गया था। इसी दाैरान दोनों के बीच विवाद हो गया और खुशी ने मनप्रीत को चाकू मार दिया।

Dispute over not answering phone Girlfriend stabs boyfriend in ludhiana
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में साहनेवाल इलाके में एक पीजी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। फोन व्यस्त आने से नाराज युवक अपनी प्रेमिका से सवाल-जवाब करने पहुंचा तो प्रेमिका ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक के दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 


पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। गांव हीरां निवासी लवप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मनप्रीत सिंह अपनी प्रेमिका खुशी से मिलने उसके पीजी गया था। लवप्रीत और उसका एक अन्य साथी सुखवीर सिंह उस समय इमारत के बाहर ही खड़े थे। इसी बीच अंदर से मनप्रीत के चिल्लाने की आवाजें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में जब दोनों दोस्त भीतर दौड़े, तो पहली मंजिल की सीढ़ियों के समीप मनप्रीत खून से लथपथ तड़प रहा था और वहीं पास में यमुनानगर (हरियाणा) की रहने वाली युवती खुशी खड़ी थी, जिससे मनप्रीत का चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात खुशी परिजनों से फोन पर बात कर रही थी तभी मनप्रीत के लगातार कॉल करने पर कहासुनी हुई। 
विज्ञापन


तैश में आकर खुशी ने मनप्रीत के पेट पर चाकू से वार किया, जो उसके लीवर के पास लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है क्योंकि आरोपी युवती लगातार अपने बयान बदल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed