Punjab: हैवान बना पिता, फार्मेसी स्टूडेंट बेटी के साथ दुष्कर्म; कॉलेज में सहेलियों के सामने फूट-फूटकर रोई
पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया। आरोपी ने फार्मेसी छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुओं की धरती पंजाब में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। ऐसी घटना जो पिता और बेटी के रिश्ते को कलंकित करती है। लुधियाना के टिब्बा इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया। आरोपी पिता ने 21 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता एक निजी कॉलेज में फार्मेसी तीसरे वर्ष की छात्रा है। पीड़िता ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
मामले के अनुसार पीड़ित युवती अपने माता-पिता के साथ लुधियाना में किराये के मकान में रहती है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। आरोप है कि पिता ने पीड़िता के साथ इस शर्मनाक हरकत को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी।
पीड़िता के अनुसार उसकी मां नवंबर में छोटे भाई की परीक्षा के सिलसिले में बिहार गई हुई थी। वह घर में पिता के साथ रह रही थी। आरोप है कि मां के जाने के बाद से पिता अक्सर शराब के नशे में घर आता और उस पर संबंध बनाने का दबाव डालता था। छात्रा ने बताया कि आठ फरवरी की रात वह घर में अकेली थी। मकान मालिक भी बाहर गए हुए थे। रात करीब नौ बजे आरोपी पिता नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के अगले दिन छात्रा कॉलेज पहुंची तो सहेलियों के पूछने पर फूट-फूटकर रो पड़ी और आपबीती सुनाई। सहेलियों के कहने पर उसने नौ फरवरी की शाम महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही महिला पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। थाना टिब्बा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।