फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son killed father in ludhiana

Ludhiana: भांग के नशे में बेटे ने काटा पिता का गला, पुलिस से बोला आरोपी-पत्नी को परेशान करते थे

Mon, 16 Feb 2026 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 08:55 AM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि उसके पिता उसकी पत्नी को परेशान करते थे। इसी कारण उसने गुस्से में आकर हत्या की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी इस समय लुधियाना में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश स्थित गांव में रह रही है। ऐसे में हत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Son killed father in ludhiana
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित दीप कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने भांग के नशे में अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 44 वर्षीय सिकंदर चौहान के रूप में हुई है। वह अपने बेटे उमेश चौहान के साथ दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। उमेश की मां और पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती हैं। 
विज्ञापन


रविवार शाम उमेश भांग के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद कमरे के बाहर खून बहता दिखाई दिया जिससे आसपास के लोग दोबारा मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा गया तो सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। उनकी गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए गए थे। वारदात के बाद उमेश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर थाना फोकल पॉइंट पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में था जिस कारण प्रारंभिक पूछताछ में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। 


आरोपी ने पूछताछ में दावा किया है कि उसके पिता उसकी पत्नी को परेशान करते थे। इसी कारण उसने गुस्से में आकर हत्या की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी इस समय लुधियाना में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश स्थित गांव में रह रही है। ऐसे में हत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हत्या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से की गई। आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए जिससे मौके पर ही सिकंदर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed