{"_id":"69b0030789edaf06d206c9c6","slug":"widow-woman-video-sent-to-relatives-blackmail-ludhiana-crime-news-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधवा महिला की अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजे, सात साल तक रिलेशन; फिर आरोपी करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: विधवा महिला की अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजे, सात साल तक रिलेशन; फिर आरोपी करने लगा ब्लैकमेल
Tue, 10 Mar 2026 05:11 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:11 PM IST
सार
विधवा महिला के साथ सात साल तक रिलेशन में रहने वाले आरोपी ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना की विधवा महिला को उसकी जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसकी अश्लील वीडियो महिला के रिश्तेदारों को भी भेज दी। पीड़िता को जब पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद गांव उच्ची मंगली निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद करीब 7-8 साल पहले उसकी जान-पहचान हरजिंदर सिंह से हुई थी। महिला ने स्वीकार किया कि इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती थी और आपसी सहमति से संबंध भी रहे।
विज्ञापन
हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि 7 जनवरी को आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे इस बात की भनक नहीं थी कि आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। जब महिला ने आरोपी के दबाव में आने और उससे मिलने से पूरी तरह इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब 6 मार्च को आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया और उसमें महिला के रिश्तेदारों को जोड़कर अश्लील वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन
थाना फोकल पॉइंट के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर हरजिंदर सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच भी कर रही है ताकि डिजिटल साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके।