सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman security guard killed after being hit by speeding Innova in Ludhiana

Punjab: विदेश से लौटा बेटा, घर पहुंचने से पहले मिली मां की मौत की खबर, तेज रफ्तार इनोवा ने महिला को कुचला

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा विदेश से लौटा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसे यह दुखद खबर मिली। 

Woman security guard killed after being hit by speeding Innova in Ludhiana
सड़क पर धरना देते मृतका के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर स्थित एमबीडी मॉल के पास ड्यूटी खत्म कर घर जा रही गांव बद्दोवाल निवासी सुरिंदर कौर (48) को तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान चार दिन बाद सुरिंदर कौर की मौत हो गई। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका के परिजनों ने बताया कि सुरिंदर कौर का बेटा सोमवार को ही विदेश से घर वापस लौटा था। वह अपनी मां से मिलने के लिए बेहद उत्साहित था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसे मां की मौत की खबर मिली। सुरिंदर कौर निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड थी। 

Trending Videos


परिवार वालों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। बावजूद पुलिस की ढीली कार्रवाई से परिवार वाले नाराज हो गए। उन्होंने सोमवार को फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। इस कारण दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। परिवार वालों को मनाने के लिए पुलिस अधिकारी वहीं रहे, लेकिन परिवार वाले सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना सराभा नगर पुलिस ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरिंदर कौर के परिवार वालों का आरोप है कि घटना 5 तारीख की है और पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। धरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

परिजनों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, वह किसी रसूखदार व्यक्ति की है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने में ढील बरत रही है। मृतका के रिश्तेदार हरदीप सिंह ने बताया कि इनोवा कार की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी और चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बस का इंतजार कर रही सुरिंदर कौर को टक्कर मारी।

पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तेज रफ्तार कार महिला को टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed