{"_id":"69f41ef7d53869c70e013148","slug":"former-minister-gurkirat-kotli-outraged-over-new-ward-delimitation-accuses-aap-government-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: नई वार्डबंदी पर भड़के पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, आप सरकार पर वोटों से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: नई वार्डबंदी पर भड़के पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, आप सरकार पर वोटों से छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 01 May 2026 09:03 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 01 May 2026 09:03 AM IST
सार
पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने चेतावनी दी कि अगर 5 तारीख तक सुनवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इस धांधली को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते गुरकीरत सिंह कोटली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना की वार्डबंदी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेती जा रही है। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। कोटली ने आरोप लगाया कि वार्डबंदी में खुला “खेल” किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने समर्थकों के वार्डों में वोटरों की संख्या जानबूझकर कम रखी, जबकि अन्य विरोधी दलों के वार्डों में तीन गुना तक मतदाता जोड़ दिए गए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के घरों की वोटें तक गायब कर दी गईं और कई इलाकों को जबरन दूसरे वार्डों में ट्रांसफर कर दिया गया। कोटली ने प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि एतराज देने के बावजूद रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम खन्ना की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
उन्होंने कहा कि सरकार हमारी बढ़ती ताकत से डर गई है, इसलिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 5 तारीख तक सुनवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इस धांधली को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे।
विज्ञापन
वहीं रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाणा ने कहा कि सभी दलों के हमारे पास एतराज पहुंच चुके हैं। कानून के हिसाब से जो एतराज सही होंगे, उनका समाधान कर दिया जाएगा।