फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Khanna Police raided 10 immigration centres recovered many suspicious documents including fake passports

Khanna: पुलिस ने 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ मारे छापे, जाली पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज जब्त

Fri, 13 Feb 2026 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:23 AM IST
सार

पुलिस ने मौके से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की, जिनमें से कई चेक बुक पहले से साइन की हुई थीं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Khanna Police raided 10 immigration centres recovered many suspicious documents including fake passports
पत्रकारों से बात करतीं एसएसपी दर्पण आहलुवालिया - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना पुलिस ने एसपी की अगुवाई में शहर के करीब 10 इमिग्रेशन व स्टडी सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने माैके से कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, जाली पासपोर्ट और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। 

विज्ञापन


एसएसपी खन्ना एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर खन्ना के प्रमुख एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में स्थित इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ रेड की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दौरान पुलिस को ठोस इनपुट मिला था, जिसके आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ इमिग्रेशन सेंटर संचालक गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के साथ मिलीभगत कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं। इसी गंभीर सूचना के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। रेड के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की, जिनमें से कई चेक बुक पहले से साइन की हुई थीं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह बरामदगी अवैध लेन-देन और बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती है।


इस कार्रवाई के दौरान कई पीड़ित भी सामने आए, जो इन फर्जी इमिग्रेशन सेंटरों के झांसे में आकर अपनी जीवन भर की कमाई गंवा चुके हैं। पुलिस द्वारा उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें पूरा कानूनी सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ इमिग्रेशन संचालकों के खिलाफ पहले से ही खन्ना, नवांशहर और नई दिल्ली में मामले दर्ज हैं। इस अवसर पर डीएसपी खन्ना विनोद कुमार व डीएसपी डी अमृतलाल सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed