{"_id":"6a730ea5d12f2278bb0ce5be","slug":"ludhiana-attempted-misdeed-of-girl-went-to-roof-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: छत पर बाॅल लेने गई बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने फरार हो रहे किरायेदार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: छत पर बाॅल लेने गई बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने फरार हो रहे किरायेदार को पकड़ा
Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:54 PM IST
सार
चार अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। तभी उसकी गेंद उछलकर पास ही बने किराएदार के कमरे में जा गिरी। बच्ची अपनी गेंद उठाने के मकसद से उस कमरे में दाखिल हुई। इसी दाैरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के डाबा इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची के रोने की आवाज सुन उसकी मां कमरे में पहुंची तो आरोपी वहां से फरार होने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। परिवार वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी पड़ोसी आकाशदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
परिवार की शिकायत के मुताबिक चार अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। तभी उसकी गेंद उछलकर पास ही बने किराएदार के कमरे में जा गिरी। बच्ची अपनी गेंद उठाने के मकसद से उस कमरे में दाखिल हुई, लेकिन उसे क्या मालूम था कि अंदर दरिंदा बैठा है। आरोपी ने बच्ची के दाखिल होते ही कमरे का मुख्य गेट बंद कर लिया। कमरे के अंदर से मासूम के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। चीख-पुकार सुनते ही मां पड़ोसी के कमरे की ओर दौड़ी। जैसे ही मां ने अंदर का मंजर देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी बच्ची के कपड़े उतार उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।
मां के तुरंत शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।