सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Relatives of two people killed in accident furious over failure to arrest accused blocked highway Jagraon

Jagraon: हादसे में दो लोगों की माैत मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन, हाईवे जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने आरोपी चालक लखविंदर सिंह निवासी ईंदा, शाहकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष है। गांववालों ने दो टूक कह दिया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं होंगे।

Relatives of two people killed in accident furious over failure to arrest accused blocked highway Jagraon
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव के सिधवां बेट रोड पर हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में आरोपियों की पहचान के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर परिजन भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने थाना सिधवां बेट के बाहर जालंधर हाईवे पर धरना लगाकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम करवाने और अंतिम संस्कार करने से भी साफ इंकार कर दिया।
Trending Videos



शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका भाई बलराज सिंह और चाचा किशन सिंह बाइक पर गांव सदरपुरा से जगरांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे गांव लीला मेघ सिंह के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी के चालक ने एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सीधे उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक लखविंदर सिंह निवासी ईंदा, शाहकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष है। गांववालों ने दो टूक कह दिया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं होंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस हादसे में मृतकों की पहचान गांव सदरपुरा निवासी 40 वर्षीय बलराज सिंह और 27 वर्षीय किशन सिंह के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि टाटा सफारी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed