{"_id":"68105c2dc20e67df4d0e465f","slug":"mann-government-resolution-in-punjab-drug-liberation-yatra-will-be-started-dgp-gaurav-yadav-called-meeting-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मान सरकार का संकल्प: 'नशा मुक्ति यात्रा' की होगी शुरुआत, डीजीपी गौरव यादव ने बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मान सरकार का संकल्प: 'नशा मुक्ति यात्रा' की होगी शुरुआत, डीजीपी गौरव यादव ने बैठक बुलाई
Tue, 29 Apr 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:27 AM IST
सार
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिला स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट सौंपने और डेडलाइन तय करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जानकारी देते मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 'नशा मुक्ति यात्रा' शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान का लक्ष्य हर गाँव और हर वार्ड तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाना है। मुख्यमंत्री मान ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया है। वहीं, 2 से 4 मई से सभी जिलों में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठकें आयोजित होंगी। इससे अलग 7 मई से हर गांव और वार्ड में जनसभाएं शुरू होंगी, जिसमें जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिला स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट सौंपने और डेडलाइन तय करने पर चर्चा होगी। डीजीपी ने पहले ही 31 मई 2025 तक 'नशा मुक्त पंजाब' का लक्ष्य रखा है, जिसमें सभी एसएसपी और सीपी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन