{"_id":"69962a6f583dd6155a063cd5","slug":"24000-defrauded-by-changing-atm-card-mohali-news-c-71-1-spkl1025-139286-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एटीएम में कार्ड बदलकर 24 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एटीएम में कार्ड बदलकर 24 हजार की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड व्यक्ति को बातों में उलझाया, अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। भबात रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में एक रिटायर्ड व्यक्ति के साथ कार्ड बदलकर 24 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवा एनक्लेव निवासी सबोध कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा से सेवानिवृत्त हैं। 17 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे वह भबात स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगा और मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।
बाद में आरोपी ने उनके खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 25-26 वर्ष, रंग गोरा और चेहरा गोल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos