{"_id":"699629fe5f7cd96a3b0361d4","slug":"road-near-auto-stand-repaired-paver-blocks-installed-mohali-news-c-71-1-mli1011-139306-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ऑटो स्टैंड के पास सड़क दुरुस्त, लगाए गए पेवर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ऑटो स्टैंड के पास सड़क दुरुस्त, लगाए गए पेवर ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बने गड्ढे से राहगीर परेशान, पार्षद के हस्तक्षेप पर शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। वार्ड नंबर 16 स्थित जनता कॉलोनी में ऑटो स्टैंड के पास लंबे समय से सड़क पर गड्ढा बना हुआ था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय निवासियों की समस्या को देखते हुए पार्षद विशाल मनसा पासी ने नगर परिषद प्रधान से संपर्क किया। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। गड्ढे को भरकर वहां पेवर ब्लॉक लगाए गए, जिससे रास्ता समतल कर दिया गया है।
कार्य के दौरान नगर परिषद प्रधान के पति गुरध्यान सिंह, पार्षद विशाल मनसा पासी, पूर्व पार्षद सपना, राजवीर उर्फ राजू और दरोगा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क दुरुस्त होने पर संतोष जताया है।
Trending Videos