{"_id":"69c5a2e5d57e9e36fe0c32a4","slug":"255-crore-rupees-to-brighten-the-city-upgrading-streetlights-will-reduce-road-accidents-and-eliminate-dark-spots-mohali-news-c-71-1-mli1016-140615-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.55 करोड़ से रोशन होगा शहर : स्ट्रीट लाइटों के अपग्रेडेशन से सड़क हादसों में आएगी कमी, डार्क स्पॉट होंगे खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.55 करोड़ से रोशन होगा शहर : स्ट्रीट लाइटों के अपग्रेडेशन से सड़क हादसों में आएगी कमी, डार्क स्पॉट होंगे खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लंबे समय से अंधेरी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर परिषद ने शहर की प्रमुख सड़कों और वार्डों को रोशन करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रात के समय सुरक्षा बढ़ाने और हादसों की आशंका कम करने के उद्देश्य से 2.55 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ पुरानी लाइटों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम भी किया जाएगा। परिषद ने सभी कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और आबादी को देखते हुए उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां अंधेरा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर ऐसे डार्क स्पॉट्स को चिन्हित किया गया है, जहां अक्सर हादसों या आपराधिक घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इन इलाकों में होगा प्राथमिकता से काम
लोहगढ़ और हाई ग्राउंड रोड पर सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है, इसलिए इन क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखा गया है। लोहगढ़ एरिया में 28.24 लाख और हाई ग्राउंड रोड पर 36.14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां नए पोल लगाने और स्ट्रीट लाइट इंस्टॉलेशन का काम किया जाएगा। नगर परिषद ने अलग-अलग वार्डों के लिए भी बजट तय किया है। वार्ड नंबर 17 के लिए 17.66 लाख, वार्ड नंबर 11 के लिए 15.75 लाख और वार्ड नंबर 16 के लिए 5.70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में सामूहिक रूप से 24.17 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
ढकोली-पीरमुछल्ला पर खास फोकस
बढ़ती आबादी वाले ढकोली और पीरमुछल्ला क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां करीब 35.49 लाख रुपये के दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के तहत लगाए जाएंगे ताकि सड़कों पर रोशनी सुनिश्चित हो सके। इस बार परिषद केवल नई लाइट लगाने तक ही सीमित नहीं है, उनके रखरखाव पर भी ध्यान दिया है। मरम्मत कार्य और आवश्यक सामग्री की सप्लाई के लिए 28.74 लाख रुपये का अलग से प्रावधान रखा गया है, ताकि लाइटें लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करती रहें।
लोगों को है राहत की उम्मीद
ढकोली निवासी राजेश पठानिया का कहना है कि रात आठ बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। अंधेरे के कारण स्नैचिंग जैसी घटनाओं का डर बना रहता है। वहीं जीरकपुर में कई जगहों पर स्ट्रीट पोल ही नहीं हैं, ऐसे में नई लाइट लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी और केवल अच्छी कार्य क्षमता वाली कंपनियों को ही काम सौंपा जाएगा।
वार्डों और मुख्य सड़कों का सर्वे करने के बाद ही यह योजना तैयार की गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही काम जमीनी स्तर पर नजर आएगा। -अमनदीप शर्मा, जेईई नगर परिषद
Trending Videos