{"_id":"69c5a317019f264344066867","slug":"thieves-stole-sc-pipes-leds-motors-and-inverters-from-sealed-hotels-mohali-news-c-71-1-mli1010-140629-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सील होटलों से एससी की पाइप, एलईडी, मोटर और इनवर्टर उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सील होटलों से एससी की पाइप, एलईडी, मोटर और इनवर्टर उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सील किए होटलों में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। कुछ समय पहले जीरकपुर पुलिस ने शहर के कई होटलों और स्पाॅ सेंटरों पर कार्रवाई कर गैरकानूनी गतिविधियों के चलते उन्हें सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि होटल मालिकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाल ही में होटलों को खोलने की अनुमति प्राप्त की।
इसके बाद जब होटल मालिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वीडियोग्राफी के बीच सील खोली गई, तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। होटलों के भीतर से एसी के पाइप, कमरों में लगी एलईडी, पानी की मोटरें, इनवर्टर सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। होटल मालिक प्रीत ने बताया कि जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित उनके तीन होटल संगम, चिराग और गिन्नी करीब तीन महीने पहले पुलिस के आदेश पर सील किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गई थी। इससे चोरी की कोई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब होटल पुलिस की निगरानी में सील थे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी।
तीन दिन पहले सील होटल में एक युवक की आत्महत्या का मामला भी सामने आया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। होटल मालिकों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका नुकसान पूरा कराया जाए।
Trending Videos