सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fault in PNG gas line on VIP Road causes panic, supply stalled for hours

Mohali News: वीआईपी रोड पर पीएनजी गैस लाइन में खराबी से हड़कंप, घंटों ठप रही सप्लाई

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fault in PNG gas line on VIP Road causes panic, supply stalled for hours
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित रिहायशी सोसाइटी में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीएनजी गैस सप्लाई अचानक ठप हो गई। करीब 4 से 5 घंटे तक गैस न मिलने के कारण सैकड़ों परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीआईपी रोड की माया गार्डन, मोना ग्रीन्स और जयपुरिया सनराइज जैसी सोसाइटी में पीएनजी गैस की सप्लाई एक निजी कंपनी द्वारा की जाती है।
Trending Videos

बुधवार शाम करीब 4:30 बजे गैस पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई अचानक बंद कर दी गई। शुरुआत में लोगों को कारण समझ नहीं आया, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। जब लोगों ने किचन में गैस जलाने की कोशिश की तो सप्लाई बंद होने का पता चला। इसके बाद निवासियों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी लेनी शुरू की। कंपनी की ओर से बताया गया कि माया गार्डन के पास पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक करने के लिए सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी गई है। गैस सप्लाई बंद रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों को मजबूरन ऑनलाइन खाना मंगवाना पड़ा, जबकि कुछ लोग घर से बाहर रेस्टोरेंट का रुख करते नजर आए। जयपुरिया सनराइज की निवासी मीशा कुमारी ने बताया कि शाम को खाना बनाने के दौरान गैस नहीं जली, जिसके बाद उन्हें बाहर से खाना मंगवाना पड़ा। वहीं, नीलम, सुनीता, सुनैना ने कहा कि गैस न होने के कारण परिवार के साथ बाहर जाकर भोजन करना पड़ा।

कंपनी के अनुसार, तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और देर रात करीब 10 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस की कमी नहीं थी, बल्कि यह कदम केवल तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed