{"_id":"69e540c69f7d86deec0eb238","slug":"26-objectionable-videos-went-viral-from-two-gmail-accounts-a-case-was-registered-at-the-cyber-crime-police-station-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141470-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो जीमेल अकाउंट से 26 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो जीमेल अकाउंट से 26 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड एब्यूसिव मटेरियल (सीएसईएएम) से जुड़े गंभीर मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो जीमेल एकाउंट से 26 से ज्यादा फाइलें अपलोड कर वायरल करने पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस अब तक आठ से ज्यादा एफआईआर बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री के दर्ज कर चुकी है। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) पर इसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साइबर पुलिस को एनसीएमईसी पर टिपलाइन मिली थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टिपलाइन रिपोर्ट में दो जीमेल अकाउंट नवनिगाह और नवजोत निगाह सामने आए थे। इन अकाउंट के माध्यम से गूगल ड्राइव पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। जांच में कुल 26 फाइलें (जिनमें 24 फोटो और 2 वीडियो) हासिल हुईं थीं। इसमें 10 फोटो और दो वीडियो में सीएसईएएम सामग्री मिली। मामले की जांच इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने की। तकनीकी जांच के दौरान संबंधित जीमेल अकाउंट्स से जुड़े आईपी एड्रेस की जानकारी बीएसएनएल से हासिल की गई। जांच में यह आईपी एड्रेस लैंडलाइन नंबर से जुड़ा पाया गया, जो पटियाला जिले के गांव लधाहेरी निवासी नवजोत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा संबंधित मोबाइल नंबर का कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म (सीएएफ) भी हासिल किया, जो उसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज मिला।
गूगल की लीगल अथॉरिटी को बीएनएसएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई थी। जवाब में यह पुष्टि हुई कि उक्त दोनों जीमेल अकाउंट्स इसी मोबाइल नंबर से संचालित किए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में धारा 67-बी आईटी एक्ट के तहत अपराध बनता पाया गया। इसी के चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी ऐसे गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। साइबर थाने में पहले भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे मामलों को लेकर साइबर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
Trending Videos