सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A brick-laden trolley overturned on the Chandigarh-Ambala highway, causing a massive traffic jam.

Mohali News: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटने से लगा लंबा जाम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A brick-laden trolley overturned on the Chandigarh-Ambala highway, causing a massive traffic jam.
विज्ञापन

Trending Videos
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर के पास आज सुबह 11 बजे के करीब एक भट्ठे से इंटें लादकर जीरकपुर की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। एक वाहन ने अचानक ट्रॉली के सामने कट मारा, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ट्रॉली सड़क के बीच में उलट गई। इंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को डेढ़ घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ चालकों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया, जिससे आंतरिक सड़कों पर भी जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से इंटें हटाईं और आवाजाही सुचारू की। ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग के दोष में ट्रैक्टर-ट्रॉली को 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed