{"_id":"6a330487639e5eecd600dff0","slug":"a-cleanliness-drive-was-conducted-in-dhakoli-streets-and-sewer-lines-were-cleaned-mohali-news-c-71-1-mli1017-143754-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली में चलाया सफाई अभियान, गलियों-सीवर लाइनों की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली में चलाया सफाई अभियान, गलियों-सीवर लाइनों की सफाई की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की स्वच्छता शाखा ने बुधवार को ढकोली के वार्ड-9 में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू किया गया। इसमें 12 से अधिक कर्मचारियों ने गलियों और सीवरेज लाइनों की गहन सफाई की। सफाई अभियान की देखरेख उपमंडल अधिकारी ईशान और स्वच्छता निरीक्षक मनोज कुमार ने की। कर्मचारियों ने गली-गली फैले कूड़े को इकट्ठा किया और उसे रेहड़ियों में भरकर डंपिंग ग्राउंड भेज दिया। गलियों में झाड़ू लगाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया। यह अभियान मॉनसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। इसका उद्देश्य पूरे वार्ड को एक बार में साफ करना था ताकि अगले कुछ दिनों तक लोगों को गंदगी से परेशानी न हो। अभियान सुबह सात बजे पंचकूला हाइट सोसाइटी के बाहर से शुरू हुआ।
मॉनसून के सीजन के मद्देनजर प्रशासन अलग-अलग वार्ड की सफाई कर रहा है। बुधवार को वार्ड-9 में अभियान चलाया गया। -ईशान, एसडीओ, जीरकपुर नगर परिषद
सैनीटेशन ब्रांच के करीब 12 कर्मचारियों ने वार्ड-9 में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिली गंदगी को रेहड़ियों की मदद से अपने साथ ले गए, जिसको डंपिंग ग्राउंड भेज दिया गया है। ये अभियान लगातार चलता रहेगा। -मनोज कुमार, इंस्पैक्टर, सैनीटेशन ब्रान्च, जीरकपुर।
फोटो सहित :::