सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A youth was attacked with deadly weapons; a case was registered against 5-6 unidentified youths.

Mohali News: युवक पर जानलेवा हमला, 5-6 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with deadly weapons; a case was registered against 5-6 unidentified youths.
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में देर रात हुड़दंग का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। 29 वर्षीय गगनदीप सिंह पर 5-6 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

लुधियाना के समराला निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के घर सेक्टर-77 में ठहरा हुआ था। 20 मई की रात करीब 12:30 बजे घर के बाहर एक काली स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक शराब पीते हुए गाली-गलौज और हुड़दंग कर रहे थे। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। एक युवक ने उसके चेहरे पर तेजधार हथियार से वार किया, जबकि दूसरे ने टांग पर डंडा मारा। अन्य युवकों ने भी उसकी पिटाई की। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed