सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ASI arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 1.30 lakh

Mohali News: 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
ASI arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 1.30 lakh
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह उर्फ गोल्डी को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

विजिलेंस के अनुसार फिरोजपुर के गांव नौरंग के लेली निवासी एक पशु कारोबारी ने शिकायत दी थी कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी टालने और जमानत दिलाने के नाम पर एएसआई ने 2.5 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 2.3 लाख रुपये में तय हुआ और शिकायतकर्ता एक लाख रुपये पहले ही दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शेष 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed