सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Discussions intensified regarding the leadership of Laldu Nagar Council.

Mohali News: लालड़ू नगर काउंसिल की प्रधानगी को लेकर चर्चाएं तेज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Discussions intensified regarding the leadership of Laldu Nagar Council.
विज्ञापन
लालड़ू। नगर काउंसिल लालड़ू चुनाव के नतीजों के बाद अब प्रधान पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 17 वार्डों वाली काउंसिल में आम आदमी पार्टी ने 12 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि निर्दलीय पार्षद संदीप राणा के समर्थन के बाद पार्टी की संख्या 13 हो गई है। ऐसे में नया प्रधान आप का बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Trending Videos

प्रधान पद की दौड़ में पार्टी के वरिष्ठ और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के करीबी माने जाने वाले हरीश कुमार का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं वार्ड-14 से जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय पार्षद संदीप राणा, प्रदीप सिंह रंगी और वार्ड-4 से बड़ी जीत हासिल करने वाले अमनदीप सिंह भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानीय नेतृत्व और विधायक की सहमति के बाद जल्द ही बैठक कर प्रधान के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। फिलहाल शहर में प्रधानगी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed