सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auction of abandoned vehicles parked at Zirakpur police station, 119 vehicles sold

Mohali News: जीरकपुर थाने में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी, 119 वाहन बिके

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Auction of abandoned vehicles parked at Zirakpur police station, 119 vehicles sold
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस प्रशासन ने थाने में लंबे समय से खड़े लावारिस और जब्त वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उनकी नीलामी कर दी। अलग-अलग मामलों में जब्त ये वाहन कई महीनों और वर्षों से थाना परिसर में खड़े-खड़े कबाड़ में तब्दील हो रहे थे, जिससे जगह की भारी कमी हो रही थी।
Trending Videos


एसपी ट्रैफिक नवनीत महल ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। इसके लिए पहले ही विज्ञापन जारी किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। नीलामी के दौरान कुल 119 वाहनों को बेचा गया, जिनमें 89 दोपहिया, 28 चार पहिया, एक टेंपो और एक ट्रक शामिल हैं। इन वाहनों का बेस प्राइस करीब सात लाख रुपये रखा गया था, लेकिन बोली के दौरान प्रतिस्पर्धा बढ़ने से यह राशि बढ़कर 8 लाख 12 हजार रुपये तक पहुंच गई। नीलामी में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए व्यक्तिगत खरीदारों के साथ-साथ कई फर्मों ने भी हिस्सा लिया और बढ़-चढक़र बोली लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलाम किए गए सभी वाहनों को स्क्रैप में भेजा जाएगा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से थाने में खड़े इन वाहनों के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी और परिसर में जगह की कमी बनी हुई थी। नीलामी के बाद जहां एक ओर थाने में स्थान खाली हुआ है, वहीं व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी मदद मिलेगी। एसपी नवनीत महल ने स्पष्ट किया कि नीलाम किए गए सभी वाहनों को अब स्क्रैप में भेजा जाएगा। उनके रजिस्ट्रेशन नंबर संबंधित आरटीओ को भेजकर डीलिस्ट करवाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके।
उन्होंने कहा कि अब इस तरह की नीलामी को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा और हर तीन से छह महीने के भीतर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे थानों में वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों की समस्या से समय रहते निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed