सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High-tech facility to be launched at Mohali Civil Hospital

Mohali News: मोहाली के सिविल अस्पताल में हाई-टेक सुविधा की होगी शुरुआत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
High-tech facility to be launched at Mohali Civil Hospital
विज्ञापन
मोहाली। फेज 6 के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अब आधुनिक तकनीक की शुरुआत होने जा रही है। अस्पताल में जल्द ही फंडस कैमरा लगाया जाएगा, जिससे आंखों की गंभीर बीमारियों की पहचान अब शुरुआती चरण में ही संभव हो सकेगी। पहले अस्पताल में जो कैमरा था वो करीब एक साल से खराब पड़ा था और यह कम क्षमता वाला था। अब स्वास्थ्य विभाग उच्च श्रेणी व आधुनिक तकनीक वाला कैमरा लगाने जा रहा है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

डॉक्टरों के अनुसार फंडस कैमरा के जरिए आंख के अंदरूनी हिस्से यानी रेटिना की स्पष्ट तस्वीर ली जाती है। इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और अन्य बीमारियों का सटीक पता चलता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस सुविधा की शुरुआत के बाद मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों या बड़े संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकारी अस्पताल में ही यह जांच कम खर्च या मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, समय रहते जांच होने से आंखों की रोशनी बचाई जा सकती है और अंधेपन के मामलों में कमी लाई जा सकती है। यह पहल मोहाली में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मौजूदा समय में पड़ा फंडस कैमरा एक साल से खराब पड़ा है जिससे परेशानी आ रही है। नई मशीन के आने से मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। 9डॉ. सोनिया एचओडी आई विभाग, एम्स मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed