सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft at Sector-68 temple, second incident in two days

Mohali News: सेक्टर-68 के मंदिर में चोरी, दो दिन में दूसरी वारदात

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Theft at Sector-68 temple, second incident in two days
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-68 स्थित मां दुर्गा मंदिर में चोरों ने लगातार दो दिन तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के मीत प्रधान सुरिंदर सूद ने बताया कि 23-24 मार्च की रात को एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ और दो गोलकों के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में थाना फेज-8 में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आरोपी ने सबसे पहले विष्णु भगवान के मंदिर की गोलक तोड़ी, जिसमें करीब 100 रुपये थे। इसके बाद उसने काली माता और हनुमान मंदिर की गोलक तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। बाद में शनि मंदिर की गोलक को तोड़कर उसमें रखे करीब 9 से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी ने अगली रात फिर से वारदात को अंजाम दिया। इस बार चोर ने काली माता मंदिर की गोलक तोड़ी, हालांकि पहले से खाली होने के कारण उसे कुछ हाथ नहीं लगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed