सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The road leading to the Gurdwara in Baltana is in darkness, with streetlights out for a month.

Mohali News: बलटाना में गुरुद्वारे की सड़क पर छाया अंधेरा, एक महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the Gurdwara in Baltana is in darkness, with streetlights out for a month.
विज्ञापन
जीरकपुर। आस्था और श्रद्धा के केंद्र गुरुद्वारे तक जाने वाली सड़क जब अंधेरे में डूब जाए, तो यह न सिर्फ असुविधा ही नहीं बल्कि सुरक्षा का भी बड़ा सवाल बन जाता है। बलटाना स्थित गुरुद्वारे वाली रोड पिछले करीब एक महीने से अंधेरे में डूबी हुई है। रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता परेशानी का कारण बन गया है।
Trending Videos




स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगी चार से पांच स्ट्रीट लाइटें पिछले लंबे समय से बंद पड़ी हैं। शाम ढलते ही पूरा इलाका सुनसान और अंधेरे में डूब जाता है। गुरुद्वारे में रोजाना श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है लेकिन रोशनी के अभाव में लोग रात के समय यहां आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और संबंधित विभाग को शिकायत दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रेलवे फाटक के पास तो स्थिति और भी खराब है, जहां पूरी तरह अंधेरा रहता है। ऐसे में लोगों ने यहां नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी उठाई है।




जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक की जाए

हम रोजाना गुरुद्वारे जाते हैं लेकिन रात को अंधेरा इतना ज्यादा होता है कि डर लगता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। - बालकिशन सिंह


रास्ता बिल्कुल सुरक्षित नहीं रहा


महिलाओं के लिए यह रास्ता बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गया है। हमें शाम के बाद अकेले निकलने में डर लगता है। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। कोई बड़ी घटना हो सकती है। नगर परिषद को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। - अमरपाल सिंह, निवासी बलटाना


लाइट लगाने की जरूरत

बलटाना रेलवे फाटक के पास तो हालत और भी खराब है। वहां बिल्कुल अंधेरा रहता है जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। यहां भी लाइट लगाने की जरूरत है। रेलवे ट्रेक के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगने चाहिए। - विजय लक्ष्मी, निवासी बलटाना



नई लाइटें लगाई जाएं

बलटाना रेलवे फाटक के पास नई लाइटें लगाई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। करीब 15 दिन पहले ट्रेन आने पर फाटक पर खड़ी महिला से चैन स्नेचिंग हुई है लेकिन अंधेरे में चोर कहां गायब हो गए पता नहीं चला। - जसवंत नंबरदार


जल्द ही ठीक करवाई जाएगी

इलेक्ट्रीशियन को लाइट सही करने के लिए बोलता हूं। जल्द ही सभी लाइटें ठीक कर दी जाएंगीं। - अमनदीप शर्मा, जेईई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed