फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brother and sister duped of 15.10 lakh on the pretext of a government job

Mohali News: सरकारी नौकरी के नाम पर भाई-बहन से 15 लाख 10 हजार रुपये ठगे

Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister duped of 15.10 lakh on the pretext of a government job
मोहाली। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक भाई-बहन से 15 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उन्हें भारतीय सेना से लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद माजरी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नरिंदर कौर और उनके भाई गुरकरण सिंह ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में रिश्तेदार सुखदेव सिंह के माध्यम से उनकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह सिद्धू, प्रीतम सिंह सिद्धू और पंकज शर्मा से हुई। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी ऊंचे अधिकारियों तक पहुंच है। उन्होंने सेना में क्लर्क की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। नौकरी के बदले नौ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ितों ने एक जुलाई 2021 को चार लाख, छह जुलाई को एक लाख और 29 जुलाई को 1.50 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपियों ने सेना में कंप्यूटर ऑपरेटर का एक कथित नियुक्ति पत्र भी भेजा। इससे पीड़ितों का विश्वास और बढ़ गया।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य नौकरियों का झांसा
फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने के बावजूद जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली, तो आरोपियों ने नया बहाना बनाया। उन्होंने पीड़ितों से कहा कि अब वे चंडीगढ़ नगर निगम, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट या लुधियाना जिला अदालत में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए छह लाख रुपये और मांगे गए। आरोपियों ने लुधियाना जिला अदालत का एक कथित फर्जी जॉइनिंग लेटर भी भेजकर पीड़ितों को गुमराह किया। इस तरह उन्होंने पीड़ितों को लगातार झांसे में रखा। शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग किस्तों में पैसे दिए। इसमें 60 हजार, एक लाख, 50 हजार और दो लाख रुपये के चेक शामिल थे। इसके अतिरिक्त दो लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भी दिए गए। इस तरह कुल 15 लाख 10 हजार रुपये की रकम आरोपियों को दी गई। इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली। उनकी रकम भी वापस नहीं की गई। बाद में आरोपियों ने उनसे संपर्क भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस उपाधीक्षक जांच में आरोप सही मिले

इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी ने की। जांच में शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर माजरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह सिद्धू, प्रीतम सिंह सिद्धू और पंकज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - नवदीप शर्मा , थाना प्रभारी, माजरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed