सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case of youth's murder: Charge sheet filed against 12, including two minors.

युवक की हत्या का मामला : दो नाबालिगों सहित 12 पर आरोप पत्र दाखिल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case of youth's murder: Charge sheet filed against 12, including two minors.
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने फेज-11 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर युवक गुरसेव सिंह की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित 12 आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में कुल 18 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से 12 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

छह आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी खोजबीन चल रही है। आरोप पत्र में श्याम सुंदर ठाकुर, तेजबीर, गौरव और राकेश सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। दो आरोपी नाबालिग हैं जिनके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, गुरसेव सिंह अपने दोस्तों के साथ एक मित्र का जन्मदिन मनाने से पहले मंदिर गए थे। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने 15 से 20 युवकों को मोटरसाइकिलों की रेस लगाने से रोका, जिससे विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने किरच से गुरसेव सिंह पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल गुरसेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

विवाद और हमला
गुरसेव सिंह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने से पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने कुछ युवकों को मोटरसाइकिल रेसिंग करने से रोका, जिससे दोनों पक्षों में बहस हुई। विवाद के दौरान एक आरोपी ने किरच से गुरसेव सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरसेव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किरच बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कुल 18 आरोपी शामिल पाए गए हैं, जिनमें से 12 गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है।
मोहाली। पुलिस ने फेज-11 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर युवक गुरसेव सिंह की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित 12 आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में कुल 18 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से 12 को गिरफ्तार किया जा चुका है। छह आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी खोजबीन चल रही है। आरोप पत्र में श्याम सुंदर ठाकुर, तेजबीर, गौरव और राकेश सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। दो आरोपी नाबालिग हैं जिनके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, गुरसेव सिंह अपने दोस्तों के साथ एक मित्र का जन्मदिन मनाने से पहले मंदिर गए थे। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने 15 से 20 युवकों को मोटरसाइकिलों की रेस लगाने से रोका, जिससे विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने किरच से गुरसेव सिंह पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल गुरसेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवाद और हमला
गुरसेव सिंह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने से पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने कुछ युवकों को मोटरसाइकिल रेसिंग करने से रोका, जिससे दोनों पक्षों में बहस हुई। विवाद के दौरान एक आरोपी ने किरच से गुरसेव सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरसेव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किरच बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कुल 18 आरोपी शामिल पाए गए हैं, जिनमें से 12 गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed