{"_id":"6a399974e3ca7effee09861b","slug":"dhakoli-railway-crossing-to-remain-closed-for-52-hours-emergency-repair-work-to-begin-on-june-23-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143927-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक 52 घंटे रहेगा बंद, 23 जून से आपात मरम्मत कार्य होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक 52 घंटे रहेगा बंद, 23 जून से आपात मरम्मत कार्य होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली का रेलवे फाटक 23 जून शाम चार बजे से 25 जून रात आठ बजे तक 52 घंटे के लिए बंद रहेगा। उत्तर रेलवे ने ट्रैक की आपातकालीन मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया है। इससे ढकोली, पीरमुछल्ला और आसपास के हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह फाटक घग्गर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-120 स्पेशल है। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और आम लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य जरूरी है।
ढकोली फाटक चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। फाटक बंद होने से हजारों वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। इससे अन्य संपर्क सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और यातायात जाम की स्थिति बनने की आशंका है। रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य कार्यों के लिए चंडीगढ़ एवं पंचकूला जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लग सकता है। फाटक बंद होने का असर ढकोली, पीरमुछल्ला, गाजीपुर और बलटाना के निवासियों पर पड़ेगा। स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले अपने रूट की योजना बनाने की अपील की है। उन्हें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।
सुरक्षा और समन्वय
रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (पी-वे) चंडीगढ़ ने संबंधित विभागों को लिखित सूचना भेजी है। इनमें एसडीएम डेराबस्सी, यातायात पुलिस जीरकपुर, चंडीगढ़ पुलिस और आरपीएफ शामिल हैं। रेलवे ने सभी विभागों से प्रभावी यातायात डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत से रेल परिचालन सुरक्षित रहेगा। यह कदम यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, भले ही कुछ असुविधा हो।