फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against 25 people for encroachment, vandalism, and theft at four shops owned by an NRI

Mohali News: एनआरआई की चार दुकानों पर कब्जा, तोड़फोड़ और चोरी, 25 लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 25 people for encroachment, vandalism, and theft at four shops owned by an NRI
मोहाली। राजपुरा के गांव दमनहेड़ी में एक एनआरआई की चार दुकानों पर कब्जे, तोड़फोड़, चोरी और मारपीट के मामले में स्टेट क्राइम पुलिस थाना मोहाली ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पांच की पहचान सौरभ शर्मा, विकास शर्मा, विनोद शर्मा, पारस शर्मा और गौरव शर्मा के रूप में हुई है। बाकी 20 आरोपी अज्ञात हथियारबंद बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई डीएसपी क्राइम जोन कर्मवीर सिंह की जांच के बाद की गई है। शिकायतकर्ताओं मनोज कुमार, दिनेश कुमार और कुसुम रानी ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च 2026 को 40 लोगों के साथ आरोपियों ने उनकी दुकानों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

उन्होंने किरायेदारों को धमकाकर भगा दिया और सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित संपत्ति को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और राजपुरा की अदालतों में पहले से ही मामले लंबित हैं। विभिन्न मामलों में स्टेटस-को के आदेश भी जारी हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में इसी संपत्ति को लेकर राजपुरा सदर थाने में भी आरोपियों के खिलाफ अतिक्रमण के प्रयास से संबंधित एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसका चालान अदालत में पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम जोन कर्मवीर सिंह ने बताया कि हमारी जांच रिपोर्ट के अनुसार मौके के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजी साक्ष्य, गवाहों के बयान और किरायानामों से पूछताछ के बाद सामने आया कि शिकायतकर्ताओं का लंबे समय से दुकानों पर कब्जा है और उनके पास किरायेदारी संबंधी रिकॉर्ड मौजूद है। उन्होंने कहा कि पीबीआई के निर्देश के बाद स्टेट क्राइम थाना मोहाली ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed