{"_id":"6a53fda42aa53c85fd090fa9","slug":"the-police-destroyed-narcotics-seized-in-63-ndps-cases-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144577-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुलिस ने 63 एनडीपीएस मामलों के नशीले पदार्थ नष्ट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुलिस ने 63 एनडीपीएस मामलों के नशीले पदार्थ नष्ट किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 63 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों का निस्तारण किया है। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 2 किलो 98 ग्राम हेरोइन, 25 किलो 900 ग्राम पोस्त भुक्की, 21,570 नशीली गोलियां, 2,304 कैप्सूल, 39 किलो 844 ग्राम गांजा, 9 किलो 300 ग्राम चरस और 55 बोतल नशीला सिरप शामिल है।
इन सभी मादक पदार्थों को अदालत की अनुमति और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब्त किया गया कोई भी मादक पदार्थ दोबारा अवैध बाजार तक न पहुंच सके। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत जिले में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा तस्करों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की बरामदगी और अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ-साथ जब्त किए गए नशीले पदार्थों का समयबद्ध निस्तारण भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।