{"_id":"6a53fe05291aa2afdd003709","slug":"voter-list-revision-accelerated-blos-active-at-838-booths-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144574-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 838 बूथों पर बीएलओ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 838 बूथों पर बीएलओ सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान में मोहाली जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। 11 और 12 जुलाई को आयोजित विशेष शिविरों में जिले के सभी 838 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन और पात्र मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का 53.95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य और अपील
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। जिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुरबख्शीश सिंह अंटाल और चुनाव तहसीलदार हरप्रीत कौर ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त कोमल मित्तल ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरें। इससे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 का कार्य समय पर पूरा हो सकेगा।