सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister Mavaan Dhiyan Yojana: Door-to-door registration to begin on July 1

मुख्यमंत्री मावां धीयां योजना : 1 जुलाई से घर-घर होगा पंजीकरण

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mavaan Dhiyan Yojana: Door-to-door registration to begin on July 1
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां धीयां योजना में 1 जुलाई से महिलाओं का घर-घर जाकर पंजीकरण किया जाएगा। इस प्रक्रिया से पहले स्टाफ के लिए जीरकपुर में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस शिविर में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पहुंचे और पंजीकरण में तेजी लाने का आह्वान किया। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जीरकपुर में महिला सम्मान सखियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें योजना से जुड़े दस्तावेजों की जांच और फॉर्म भरने की जानकारी प्रदान की गई। महिला सम्मान सखियां घर-घर जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण करेंगी। वे आधार कार्ड लिंक करवाने और बैंक खातों की जानकारी अपडेट करवाने में भी सहायता करेंगी। यह सुविधा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं के लिए है। लाभ लेने के लिए उनके पास वैध आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना अनिवार्य है। महिला सम्मान सखियां पंजीकरण प्रक्रिया में पूरी सहायता प्रदान करेंगी। वे मतदाता पहचान पत्र की पुष्टि और आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने में भी मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed