सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Over 20,000 people affected by waterlogging in Baltana's Wards 3 and 4

Mohali News: बलटाना के वार्ड-3 और 4 में जलभराव से 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Over 20,000 people affected by waterlogging in Baltana's Wards 3 and 4
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी न होने से गंभीर जलभराव की समस्या है। वार्ड-3 और 4 में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद दो दिन तक पानी सड़कों पर भरा रहता है, जिससे गलियां गंदगी से भर जाती हैं और घरों में भी पानी घुस जाता है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद से लेकर प्रशासन तक शिकायतें दर्ज कराई हैं। हालांकि, अब तक बरसाती पानी की निकासी का कोई स्थायी हल नहीं निकला है।

लोगों ने बताया कि बलटाना क्षेत्र में कॉलोनियों का विस्तार अंधाधुंध तरीके से हुआ। उस समय के अधिकारियों ने भविष्य की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। कॉलोनियों की गलियों में सीवरेज और पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई पाइपलाइन नहीं डाली गई। 10 से 20 फुट चौड़ी गलियों में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध करना अब मुश्किल हो गया है। समस्या इतनी गंभीर है कि अधिक बारिश होने पर गलियों का पानी घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या की जड़ और अनदेखी
स्थानीय लोगों के अनुसार बलटाना में कॉलोनियों का विस्तार बिना किसी योजना के हुआ। उस समय के अधिकारियों ने भविष्य की जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया। सीवरेज और पेयजल के लिए पाइप लाइनें बिछाई गईं, लेकिन बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब 10 से 20 फुट चौड़ी इन तंग गलियों में निकासी के प्रबंध करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस अनदेखी का खामियाजा आज 20 हजार से अधिक आबादी भुगत रही है।
विज्ञापन



गलियों में बरसात का पानी न जमा हो, इसके लिए यहां पर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई गई। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते इनका काम सिरे नहीं चढ़ा। -परवीन शर्मा, वार्ड-3 से पूर्व पार्षद, बलटाना


मेरी ओर से अधिकारियों को इस समस्या के बारे अवगत करवा दिया हे, जिन्होंने जल्द इसके समाधान का भरोसा दिया है। -देवेंद्र कुमार नेगी, वार्ड-3 से पार्षद, बलटाना।


शुरू-शुरू में वार्ड के अंदर बरसाती पानी की निकासी को लेकर काम हुआ, लेकिन 2022 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर ध्यान देना बंद कर दिया। - सुनीता जैन, वार्ड-4 से पूर्व पार्षद, बलटाना।



बरसाती पानी की निकासी न होने की वजह से पानी लोगों के घरों में दाखिल हो जाता है और बरसात का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके लिए प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। -अलका सैनी, वार्ड-4 से पार्षद, बलटाना।



अभी उनका फोकस बरसाती नालों से लेकर सीवरेज की लाइनों को साफ करना हैं, ताकि बारिश अगर हो तो उसका पानी रुकने के बजाय आगे निकल जाए। रही बात बरसाती पानी की निकासी की तो उसके लिए नए हाउस द्वारा जो मांग रखी जाएगी, उसको पूरा कर दिया जाएगा। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed