सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity board employees celebrated upon being confirmed in their jobs and discussed future strategies

Mohali News: पक्का होने पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मनाई खुशी, भविष्य की रणनीति पर की चर्चा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity board employees celebrated upon being confirmed in their jobs and discussed future strategies
विज्ञापन
जीरकपुर। बिजली बोर्ड के अस्थायी कर्मचारियों के नियमित होने की खुशी में रविवार को जीरकपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कर्मचारियों ने अपनी संघर्ष की जीत का जश्न मनाया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने अपनी एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। यूनियन नेता एकम सिद्धू ने बताया कि सभी नेताओं ने कर्मचारियों को नियमित होने पर बधाई दी। उन्हें हार पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सिद्धू ने कहा कि यह सफलता लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। इसने कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित किया है।

बैठक में भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को भी नियमित करवाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस अवसर पर वेरका मिल्क प्लांट, थर्मल प्लांटों और सुखमनी स्कूल के कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग का समर्थन किया गया। अन्य सरकारी और अर्धसरकारी संस्थानों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठी। साथ ही, 2600 सहायक लाइनमैनों को रोजगार देने की बात कही गई। एनसीसी कर्मचारियों को नियमित करने और अन्य विभागों के कर्मचारियों के हकों की आवाज बुलंद की गई। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता और संघर्ष का आह्वान
वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष और एकता के बल पर हर लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान किया। अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने को कहा गया। बैठक में डिवीजन प्रधान अमनिंदर सिंह गोलू, मीत प्रधान सुखविंदर सिंह सुख्खी, पेंशन जत्थेबंदी के प्रधान रजिंदर कुमार उपस्थित रहे। हरदीप सिंह, जगमोहन सिंह और रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed