{"_id":"6a2f1188af6b0ae1da02df48","slug":"traffic-flow-to-improve-with-rotary-junction-another-smart-roundabout-to-be-built-at-the-sector-86-87-97-98-intersection-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143613-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रोटरी जंक्शन से यातायात होगा सुगम, सेक्टर 86-87-97-98 चौक पर बनेगा एक और स्मार्ट राउंड अबाउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रोटरी जंक्शन से यातायात होगा सुगम, सेक्टर 86-87-97-98 चौक पर बनेगा एक और स्मार्ट राउंड अबाउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने सेक्टर 86, 87, 97 और 98 के जंक्शन पर नया स्मार्ट राउंड अबाउट बनाने की योजना शुरू की है। इस परियोजना पर करीब 4.71 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका उद्देश्य बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और सड़क सुरक्षा में सुधार लाना है। यह नया रोटरी जंक्शन तेजी से विकसित हो रहे इन सेक्टरों की यातायात व्यवस्था को सुधारेगा।
शहर के विस्तार के साथ सेक्टर 86, 87, 97 और 98 क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन सेक्टरों में रिहायशी और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए राउंड अबाउट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। इससे आने वाले वर्षों में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। गमाडा ने पिछले कुछ वर्षों में एयरपोर्ट सड़क और उससे जुड़े क्षेत्रों में कई राउंड अबाउट विकसित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट सड़क के समानांतर सेक्टर 76 से सेक्टर 80 तक चार राउंड अबाउट पहले ही तैयार हो चुके हैं। इनसे स्थानीय क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई है और ट्रैफिक जाम की समस्या कम हुई है। एयरपोर्ट सड़क पर तीन अन्य राउंड अबाउट का निर्माण कार्य भी जारी है। इनमें सोहाना गुरुद्वारा के सामने बन रहा डंबल आकार का राउंड अबाउट सबसे प्रमुख है। यह जंक्शन एयरपोर्ट सड़क के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक है।
बेहतर रोशनी की व्यवस्था
गमाडा द्वारा बनाए जा रहे इस राउंडअबाउट पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 12.5 मीटर ऊंचे चार हाईमास्ट खंभे लगाए जाएंगे। इन खंभों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। नए स्ट्रीट लाइट पोल और भूमिगत बिजली केबल भी बिछाई जाएंगी। पुरानी बिजली लाइनें, ट्रांसफार्मर और खंभों को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। ऑटोमैटिक टाइमर सिस्टम की मदद से लाइटें शाम को स्वतः जलेंगी और सुबह अपने आप बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के लिए विशेष मार्किंग
राउंडअबाउट पर रात के समय वाहन चालकों को बेहतर दिशा-निर्देश देने के लिए विशेष येलो रिफ्लेक्टिव मार्किंग की जाएगी। यह मार्किंग अंधेरे में वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर चमकेगी। इससे चौराहे की सीमाएं और मोड़ स्पष्ट दिखाई देंगे। वाहन चालकों को रास्ता पहचानने में आसानी होगी। दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से रात के समय सड़क सुरक्षा बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
- राउंड अबाउट को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है और कुछ ही दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। - अवदीप सिंह, एक्सईएन, गमाडा