सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raid on PG; three youths arrested with 101 grams of heroin

Mohali News: पीजी पर छापा, 101 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Raid on PG; three youths arrested with 101 grams of heroin
विज्ञापन
मोहाली। जिले की सीआईए स्टाफ टीम ने गांव मौली बैदवान स्थित एक पीजी में छापा मारकर 101 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद हेरोइन की मात्रा कॉमर्शियल कैटेगरी में आती है। सीआईए स्टाफ के एसआई हरभेज सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थे। पुलिस टीम स्वागतम होटल के नजदीक स्थित मांगट टावर के कमरा नंबर-26 में पहुंची।

कमरे की तलाशी लेने पर वहां बैठे तीन युवकों के पास से एक डिजिटल कांटा और संदिग्ध पदार्थ मिला। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह, रछपाल सिंह और सरबजीत सिंह के रूप में हुई। ये तीनों फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ हेरोइन पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर हेरोइन सहित पैकेट का कुल वजन 101 ग्राम निकला। पुलिस ने हेरोइन और डिजिटल कांटे को कब्जे में लेकर सील कर दिया। थाना सोहाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed