सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress protested in Kharar against not getting women's allowance

Mohali News: खरड़ में कांग्रेस ने महिला भत्ता न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congress protested in Kharar against not getting women's allowance
विज्ञापन
खरड़। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सन्नी एनक्लेव में आम आदमी पार्टी विधायक के कार्यालय के बाहर महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी विजय शर्मा टिंकू ने किया।
Trending Videos

सभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा टिंकू ने कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे के अनुसार पंजाब की महिलाओं को अब तक 48,000 रुपये मिल जाने चाहिए थे लेकिन सरकार ने एक भी रुपया नहीं दिया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने और बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर और अन्य नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed