सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress protests outside GMADA office against land acquisition

Mohali News: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ में गमाडा दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress protests outside GMADA office against land acquisition
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार और गमाडा द्वारा किसानों की दस हजार एकड़ के करीब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के खिलाफ सोमवार को गमाडा दफतर के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिग्रहण प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग उठाई। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू की अगुवाई में दिए गए धरने में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा विशेष तौर पर पहुंचे।
Trending Videos

उन्होंने धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को समर्थन देते हुए उनको हर मदद देने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों पर जबरन जमीन अधिग्रहण थोप रही है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में आगे रही है और आगे भी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह प्रक्रिया तुरंत नहीं रोकी तो कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को और तेज करेगी और हर मंच पर किसानों की आवाज उठाएगी। सिद्धू ने आरोप लगाया कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और गमाडा के माध्यम से किसानों की जमीन जबरदस्ती अधिग्रहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने में लगी है। उन्होंने गमाडा की उस नीति पर भी सवाल उठाए जिसमें कोने या पार्क के सामने प्लॉट लेने वालों से अतिरिक्त राशि वसूली जाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने भी सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपनी जमीन बचाने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस मौके हरकेश चंद शर्मा, मेयर जीती सिद्धू ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed