{"_id":"69d572b53d2a376a310d7ae0","slug":"land-acquisition-process-in-mohali-kharar-accelerated-public-hearing-to-be-held-from-21st-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141023-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली-खरड़ में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 21 से होगी जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली-खरड़ में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 21 से होगी जनसुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली और खरड़ क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए 35 गांवों में प्रस्तावित वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
शहरी विकास विभाग के अधीन भू-अधिग्रहण कलेक्टर द्वारा 21 अप्रैल से प्रभावित गांवों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई ‘राइट टू फेयर कंपंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजीशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट 2013’ की धारा 5 के तहत होगी। प्रशासन ने हर गांव में गुरुद्वारा साहिब को जनसुनवाई का केंद्र बनाया है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से अपनी बात रख सकें। इस दौरान प्रभावित परिवारों की आपत्तियां, सुझाव और दावे सुने जाएंगे और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गमाडा की बड़ी सड़क परियोजनाएं: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा इस परियोजना के तहत कई प्रमुख सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें जंडपुर से डेरा स्टूडियो रोड, पीआर-6 रोड, लांडरा-बनूर मुख्य मार्ग सहित अन्य सड़कें शामिल हैं। नई लिंक रोड्स से मोहाली के विभिन्न सेक्टरों और आसपास के गांवों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, ट्रैफिक दबाव कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सेक्टर 124 और 125 न्यू सन्नी एनक्लेव के निवासी कई सालों से इस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे। सांसद और खरड़ की विधायक द्वारा धरने में दिए गए भरोसे के बाद सड़क बनाने की कार्रवाई शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
लांडरा-खरड़ रोड को चौड़ा और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह मार्ग मोहाली, खरड़ और पंजाब- दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है। सड़क का विकास होने से ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा और पुनर्वास के प्रावधानों के तहत लाभ दिया जाएगा।
Trending Videos