{"_id":"6980dcdb51bd6af10d0218dc","slug":"road-rage-in-mohali-man-in-swift-car-opens-fire-panchkula-youth-dies-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में रोड रेज: स्विफ्ट कार सवार ने दागी गोलियां; पंचकूला के युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में रोड रेज: स्विफ्ट कार सवार ने दागी गोलियां; पंचकूला के युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
मोहाली में रोड रेज की घटना हुई है। स्विफ्ट कार सवार ने दो लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें पंचकूला के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मोहाली के थाना ढकोली क्षेत्र में रविवार रात को रोड रेज के दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग कर दो लोगों को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी राधे होम्स किशनपुरा ढकोली के रूप में हुई है। वह बाउंसर का काम करता था।
घटना में घायल भारत भूषण निवासी मोतिया हारमनी ग्रीन किशनपुरा के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। फायरिंग में प्रिंस कुमार निवासी सेक्टर-26 पंचकूला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप सिंह अपनी स्विफ्ट कार में सवार था। भारत भूषण फॉर्च्यूनर में सेक्टर-28 पंचकूला से अपने घर ढकोली आ रहा था। ढकोली में बाला जी टावर के पास कुलदीप सिंह ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को क्रॉस कर रास्ता घेर लिया।
कुलदीप ने भारत भूषण से कहा कि वह उसे घूरकर आया है। इस पर भारत भूषण ने कहा कि यह उसकी गलतफहमी है। इसी बात पर कुलदीप ने भारत भूषण को थप्पड़ जड़ दिया और पिस्टल निकालकर उसके पैरों के पास फायर कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए तो कुलदीप अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
कुछ देर बाद भारत भूषण को उसके मामा धर्मवीर का फोन आया जिसे बताया गया कि उसका ढकोली में झगड़ा हो गया है। थोड़ी देर में धर्मवीर अपने भतीजे प्रिंस व दो अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां प्रिंस और भारत भूषण कुलदीप को ढूंढने लगे। एसबीपी एवरग्रीन के पास कुलदीप ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भारत भूषण के कान, गाल व बाजू पर गोलियां लगीं। हमले के बाद कुलदीप मौके से भाग गया। उधर भारत भूषण के मामा व उसके साथ लोगों ने कुलदीप की गाड़ी पर पथराव कर दिया।
वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलो को पंचकूला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृतक घोषित कर दिया। भारत भूषण को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के तुरंत बाद शहर में नाकाबंदी करवाई गई।
पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता के जरिए 5 से 6 घंटे के भीतर आरोपी को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर और खाली खोल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। थाना ढकोली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos