सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dried trees could cause accidents; trees could fall on the Dhakoli-Mubarakpur road

Mohali News: सूखे पेड़ों से हादसों की आशंका, ढकोली-मुबारकपुर रोड पर गिर सकते हैं पेड़

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dried trees could cause accidents; trees could fall on the Dhakoli-Mubarakpur road
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की सड़कों के किनारे सूखे और खोखले हो चुके पेड़ अब राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं। विशेष रूप से ढकोली-मुबारिकपुर रोड पर हालात चिंताजनक हैं। यहां सड़क के दोनों तरफ कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, क्योंकि बार-बार शिकायत के बावजूद इन खतरनाक पेड़ों को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का कहना है कि पेड़ काटने की अनुमति की प्रक्रिया जटिल है।
Trending Videos

ढकोली से मुबारकपुर की ओर जाने वाले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। पंचकूला से डेराबस्सी, अंबाला और दिल्ली जाने वाले इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। इससे सड़क पर दिन-रात भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क के किनारे माैजूद शोरूम और रिहायशी सोसाइटियों के कारण यहां पैदल चलने वालों और पार्किंग करने वालों की भी भारी भीड़ रहती है। सूखे पेड़ ठीक पार्किंग एरिया और सोसाइटियों के मुख्य द्वारों के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बताते हैं कि हल्की सी आंधी आने पर भी पेड़ों की सूखी टहनियां गिरना शुरू हो जाती हैं, इससे जान-माल के नुकसान का डर बना रहता है। इस रूट पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पेड़ गिरने पर ट्रैफिक जाम के साथ-साथ गंभीर चोट लगने का खतरा है। इस सड़क के दोनों तरफ लगे ज्यादातर पेड़ अंदर से पूरी तरह गल चुके हैं, जो तेज हवा का दबाव झेलने में सक्षम नहीं हैं। एक समस्या यह भी है कि कई शोरूम के बाहर ग्राहक अपने वाहन इन्हीं सूखे पेड़ों के नीचे पार्क करते हैं, जो सीधे तौर पर जोखिम भरा है।

हमारी तरफ से सूखे पेड़ो की लिस्ट तैयार करके डिपार्टमेंट को भेजी गई है। शहर में 200 के करीब सूखे पेड़ हैं, लेकिन हम इनको काट नहीं सकते। -जय सिंह, ब्लॉक ऑफिसर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, हलका डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed