{"_id":"69b3247cf569e8de950afcda","slug":"encroachment-removed-from-baltana-shopkeepers-warned-mohali-news-c-71-1-mli1016-140149-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना से हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना से हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में एक बार फिर नगर परिषद की एनफोर्समेंट विंग सक्रिय हो गई है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को देखकर एनफोर्समेंट विंग की टीम ने बुधवार को बलटाना के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व एनफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने किया। उनकी अगुवाई में टीम ने बलटाना के हेम विहार और बलटाना मार्केट में पहुंचकर दुकानों के बाहर रखे काउंटर, स्टैंड, फर्नीचर और अन्य सामान को हटवाया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी। इस दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए गए दुकानों के बड़े-बड़े बोर्ड और साइन बोर्ड भी हटाए। एनफोर्समेंट टीम ने बताया कि कई जगहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकान के प्रचार के लिए सड़क पर बोर्ड लगा रखे थे, इससे ट्रैफिक और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी। इंस्पेक्टर बराड़ ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील कर कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें और न ही सड़क या फुटपाथ पर कब्जा करें। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
लोगों ने ली राहत की सांस, नियमित हो कार्रवाई
बलटाना मार्केट और हेम विहार में हुई इस कार्रवाई के बाद कई जगहों पर सड़क और फुटपाथ साफ नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से दुकानों के बाहर सामान रखने और रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण रास्ते संकरे हो गए थे। एनफोर्समेंट विंग की इस कार्रवाई से अब लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। लोगों ने कहा कि यदि कार्रवाई निरंतर जारी रहे तो ऐसी नौबत आए ही ना। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को अपील की के अब यह कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।
लोगों की शिकायत आई थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। -अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
Trending Videos