सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Established a relationship by promising to marry, later denied

Mohali News: शादी करने का विश्वास दिलाकर बनाए संबंध, बाद में मुकरा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Established a relationship by promising to marry, later denied
विज्ञापन
जीरकपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जीरकपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में 34 वर्षीय महिला ने बताया कि आरोपी निशान सिंह चहल निवासी वीआईपी रोड जीरकपुर ने उससे शादी का वादा किया था। आरोप है कि 14 नवंबर 2025 को आरोपी ने विश्वास में लेकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने विश्वास में लेकर उसका शोषण किया।
Trending Videos

जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंतत: संबंध से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद थाना जीरकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed