सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   168 child pornography posts on social media, FIR against two

Mohali News: सोशल मीडिया पर डालीं 168 बाल अश्लील सामग्री, दो पर एफआईआर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
168 child pornography posts on social media, FIR against two
विज्ञापन
मोहाली। राज्य साइबर क्राइम थाना मोहाली में बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (सीएसईएएम) से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी ) के माध्यम से नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) से प्राप्त साइबर टिपलाइन के आधार पर की गई है। आरोपियों ने अलग-अलग जीमेल एकाउंट से 168 (सीएसईएम) बाल यौन शोषण सामग्री और वीडियो अपलोड किया।
Trending Videos

इसमें पुलिस ने पठानकोट के व्यक्ति समेत दो पर मामला दर्ज किया है।
पहला मामला 15 जुलाई 2025 से संबंधित है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निश्चय महाजन नाम के जीमेल अकाउंट के उपयोगकर्ता ने गूगल फोटो/ड्राइव पर बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए। जांच के दौरान कुल 174 वीडियो में से 150 वीडियो सीएसईएम श्रेणी के मिले। तकनीकी जांच में संबंधित आईपी एड्रेस जियो नेटवर्क के एक मोबाइल नंबर से जुड़ा पाया गया, जो पठानकोट की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। गूगल से प्राप्त जानकारी में भी उक्त मोबाइल नंबर अकाउंट से जुड़ा मिला। जांच अधिकारी ने इसे आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत प्रथम दृष्टया अपराध माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला 30 नवंबर 2025 से जुड़ा है। इसमें गुरविंदर सिंह स्टूडेंट और गुरविंदर सिंह प्लूटो नामक दो जीमेल अकाउंट्स के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने का आरोप है। जांच में कुल 20 में से 18 वीडियो सीएसईएएम मिले। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संबंधित आईपी एड्रेस एक मोबाइल नंबर से जुड़ा मिला, जो बठिंडा निवासी गुरविंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। इसके अलावा तीन अन्य मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है।
दोनों मामलों में जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने आईटी एक्ट-2000 की धारा 67-बी के तहत संज्ञेय अपराध माना है। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना मोहाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच में आरोपियों की पहचान, भौतिक सत्यापन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की सूचना संबंधित न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed