सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers continue hunger strike against GMADA in protest against land acquisition, raise slogans against the government

Mohali News: जमीन अधिग्रहण के विरोध में गमाडा के खिलाफ किसानों की भूख हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers continue hunger strike against GMADA in protest against land acquisition, raise slogans against the government
विज्ञापन
मोहाली। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों का गमाडा कार्यालय के सामने शुरू किया भूख हड़ताल सोमवार को 6वें दिन में प्रवेश कर गया। एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने सोमवार को पंजाब सरकार और गमाडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आठ गांवों की 3553 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम चरण में ले जाने और अन्य आठ गांवों की करीब 3000 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने के प्रस्ताव के विरोध में यह आंदोलन शुरू किया गया है। भूख हड़तान पर सोमवार को किसान जसपाल सिंह, हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सुरिंदर सिंह और बलवीर सिंह बैठे।
Trending Videos

इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में किसान समर्थन देने पहुंचे। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की है। वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन अधिग्रहित नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दोहरी नीति अपना रहे हैं। एक ओर किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण न करने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर बिना सहमति के कम कीमत पर जमीन छीनी जा रही है। किसानों ने यह भी सवाल उठाया कि पहले से अधिग्रहित जमीन का अभी तक उपयोग नहीं हुआ है, तो नई जमीन लेने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अप्रैल के पहले सप्ताह में यहां राज्य स्तरीय बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न किसान संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed