सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief from rainwater problem, Rs 2.47 crore project started

Mohali News: बरसाती पानी की समस्या से मिलेगी राहत, 2.47 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Relief from rainwater problem, Rs 2.47 crore project started
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं, लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर काउंसिल जीरकपुर के वार्ड-24, गांव अड्डा झुग्गियां में 2 करोड़ 47 लाख 67 हजार की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबे स्टॉर्म सीवर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाके की सफाई तथा स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार आएगा।
Trending Videos

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के विकास की ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ा। अब वर्तमान सरकार कहनी नहीं, करनी के सिद्धांत पर काम करते हुए हर समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि हलके में सड़कों, सीवरेज, पीने के पानी और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जीरकपुर को एक सुविधाजनक और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा गांव के निवासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed