{"_id":"6a21e881aea50ed695066f78","slug":"fake-call-centre-raided-in-zirakpur-seven-accused-arrested-for-duping-foreigners-mohali-news-c-71-1-mli1010-143215-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, विदेशियों को ठगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, विदेशियों को ठगने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के ग्लोबल बिजनेस पार्क में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का कर्मचारी बताकर विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिका के लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत नेगी, अनिल, जसप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह सेठी, शुभम, दीपक कुमार और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के रूप में हुई है। आरोपी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और कांगड़ा के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने होम टाउन ट्रैवल नाम से एक फर्जी एयर टिकटिंग कंपनी बनाई हुई थी और उसके माध्यम से ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
आरोपी ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया और लुफ्थांसा जैसी प्रतिष्ठित एयरलाइंस के कर्मचारी बनकर विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे। इसके लिए उन्होंने अपने विदेशी नाम भी रखे हुए थे और अंग्रेजी में विदेशी लहजे (एक्सेंट) में बातचीत करते थे, ताकि ग्राहकों को उन पर कोई शक न हो। वे सस्ते हवाई टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे।
विज्ञापन
मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया
थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड प्रशांत नेगी है, जिसने पूरे नेटवर्क को खड़ा किया और अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया था। वह उन्हें सैलरी देता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय मामला दर्ज किया है। मौके से बरामद लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और कितनी रकम की धोखाधड़ी की गई। मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Trending Videos