सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Secretariat bomb threat: Hours-long search

Mohali News: पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चली तलाशी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab Secretariat bomb threat: Hours-long search
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क अवस्था में आ गईं। सचिवालय के नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें परिसर में बम रखे होने का दावा किया गया था।
Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी। धमकी के बाद सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने भवन के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की। हालांकि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और सुरक्षा व्यवस्था
एहतियात के तौर पर सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई। पुलिस और साइबर इकाई की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed