{"_id":"6a21e87141d0fd38fe05302a","slug":"major-terror-plot-foiled-in-punjab-two-arrested-with-rdx-laden-ied-mohali-news-c-71-1-mli1010-143208-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आरडीएक्स से लैस आईईडी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आरडीएक्स से लैस आईईडी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट ऑपरेशन सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली स्थित वाईपीएस चौक के सामने एक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां पूछताछ के लिए पांच दिन के लिए पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया।
उनके कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम वजन का पूरी तरह से असेंबल और इस्तेमाल के लिए तैयार आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली की इस कार्रवाई को राज्य में सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
डीजीपी गौरव यादव ने वीरवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मणि सिंह (32) और गिलवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) के रूप में हुई है। वे अमृतसर से बस के जरिए मोहाली पहुंचे थे और उनके पास से बरामद आईईडी पूरी तरह से असेंबल किया गया था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के अनुसार यह विस्फोटक सार्वजनिक महत्व के किसी ढांचे को निशाना बनाने के लिए लाया गया था। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। मामले की गहन जांच जारी है ताकि पूरे आतंकी नेटवर्क, उसके संचालकों और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।
बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय की आईईडी
काउंटर इंटेलिजेंस के आईजीपी आशीष चौधरी ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आरडीएक्स से लैस आईईडी बरामद हुई। विस्फोटक की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे एक आतंकी हैंडलर के संपर्क में आया था।
जांच में सामने आया है कि मणि सिंह कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे एक आतंकी हैंडलर के संपर्क में आया था। बाद में उसने अपने साले अभिषेक कुमार को भी उससे जोड़ा। पूछताछ में पता चला कि हैंडलर ने दोनों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बदले आर्थिक सहायता देने का लालच दिया था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों आरोपी उसके झांसे में आ गए और उसके निर्देशों पर काम करने लगे। पुलिस ने इस संबंध में एसएसओसी थान, मोहाली में मामला दर्ज किया है।

Trending Videos